पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhunjhunu News Rajasthan News Priyanka Was First In Suman And Slogan In Essay And Painting

निबंध व चित्रकला में सुमन अाैर स्लोगन में प्रियंका रही प्रथम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

केसीसी के महिला समाज में रविवार को राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि केसीसी ईकाई प्रमुख एस डे थे। विशिष्ट अतिथि महाप्रबंधक (मानव संसाधन) केपी बिसोई थे। अध्यक्षता महिला समाज सचिव सिमांजली बिसोई ने की। इस अवसर पर वाद-विवाद, निबंध, स्लोगन व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सुमन वर्मा व प्रियंका पारीक का बोलबाला रहा। वाद विवाद प्रतियोगिता में सुमन वर्मा प्रथम, प्रियंका पारीक द्वितीय, डाॅ. दीपिका खुराना तृतीय, निबंध प्रतियोगिता में सुमन वर्मा प्रथम, प्रियंका पारीक द्वितीय, निशा सैनी तृतीय, चित्रकला में सुमन वर्मा प्रथम, शर्मिष्ठा भंडारी द्वितीय, मोनिका शेखावत तृतीय, स्लोगन में प्रियंका पारीक प्रथम, सुमन वर्मा द्वितीय व मोनिका शेखावत तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता के निर्णायक आरएस भंडारी, राजेश डाढेल व प्रमोद कुमार थे। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

चिड़ावा में महिला पुलिसकर्मियों का और बागोरिया की ढाणी में कर्मचारियों का किया सम्मान

चिड़ावा. विश्व महिला दिवस पर पुलिस थाने में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। थानाधिकारी लक्ष्मीनारायण सैनी की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। इसमें पुलिस थाने की छह महिला महिला पुलिसकर्मियों को सम्मान स्वरूप टिफिन भेंट किये गए। सीआई सैनी ने स्टाफकर्मियों से थाने की महिला डेस्क की व्यवस्था को मजबूत बनाने और शिकायत लेकर आने वाली महिलाओं से अच्छा बर्ताव करने की बात कही।

खेतड़ी. बिहारीलाल महाविद्यालय गाडराटा में नेहरू युवा केंद्र झुंझुनूं के तत्वावधान में शनिवार को महिला शिक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तरुण जोशी थे। प्राचार्य डॉ. अशोक सैनी ने अध्यक्षता की।

चिराना. निकटवर्ती ग्राम पंचायत बागोरिया की ढाणी में महिला दिवस पर ग्राम सभा में पंचायत स्तर पर कार्यरत महिला कर्मचारियों का सरपंच राजेन्द्र सैनी ने सम्मान किया।

नवलगढ़. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर शनिवार सुबोध स्कूल में मातृशक्ति कार्यक्रम वंदन का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि सुनीता सैनी, ढाका की ढाणी सरपंच सुमन व बिरोल सरपंच अनिता बतौर अतिथि थीं। संस्था निदेशिका सुमन मील व सुप्रिया मील ने संबोधित किया।

खेतड़ी नगर . राजोता के विवेकानंद पब्लिक स्कूल में महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्था निदेशक अशोकसिंह शेखावत थे। अध्यक्षता प्राचार्य अजयसिंह शेखावत ने की।

सूरजगढ़ . काजड़ा के विवेकानंद पब्लिक उमावि में महिला प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। आदर्श समाज समिति इंडिया, इको ग्रीन सेवा समिति भापर व बाबा रूड़नाथ मंडल कुम्हारों का बास के सहयोग से समाजसेवी मनोज शर्मा की अध्यक्षता व डॉ.मेघा प्रवीण के मुख्य आतिथ्य में हुए समारोह में शहीद वीरांगनाओं सहित कई प्रतिभाओं को सम्मानित किया।

महिला दिवस पर बीडीके अस्पताल में लगा विशेष चिकित्सा शिविर

झुंझुनूं | महिला दिवस पर जिला अस्पताल में महिलाओं के लिए विशेष चिकित्सा शिविर रविवार को लगाया गया। इसमें महिला रोगियों की विशेष जांच की गई और उनको परामर्श दिया गया। शिविर का उद्घाटन पीएमओ डॉ. शुभकरण कालेर ने किया। कालेर ने कहा कि महिलाएं समाज और परिवार की धुरी होती है। उनका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। तो ही समाज बेहतर होगा। शिविर में डायबिटीज रोग विशेषज्ञ व फिजीशियन डॉ. कैलाश राहड ने महिला मरीजों की जांच की। राहड ने बताया कि शिविर में महिलाओं की कैंसर की विशेष स्क्रीनिंग की गई। इसमें ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर के कारणों की जानकारी भी दी गई। शिविर में महिलाओं की बीपी, शुगर और स्वास्थ्य की जांच कर उनको परामर्श दिया गया। इस दौरान 143 महिला मरीजों ने स्वास्थ्य की जांच कराई। इस दौरान डॉ. नवनीत मील, अनिता, पूनम, अखिलेश आदि भी मौजूद रहे।

चिड़ावा. महिला कांस्टेबलों को सम्मानित करते सीआई लक्ष्मीनारायण सैनी।

खेतड़ी नगर. प्रतियोगिता की विजेताओं के साथ अतिथि।

नवलगढ़. महिला दिवस कार्यक्रम में भाग लेती अतिथि।
खबरें और भी हैं...