- Hindi News
- National
- Jhunjhunu News Rajasthan News Protest For Not Assessing Crop Losses Correctly On 13
फसलों के नुकसान का सही आकलन नहीं करने के विरोध में धरना 13 को
झुंझुनूं | अखिल भारतीय किसान महासभा ने ओलावृष्टि प्रभावित फसलों के नुकसान का राजस्व विभाग द्वारा सही आकलन नहीं करने के विरोध में बुहाना, खेतड़ी व चिड़ावा तहसील के सामने 13 मार्च को धरना देने का फैसला किया जाएगा। महासभा के राष्ट्रीय सचिव कामरेड रामचंद्र कुलहरि ने कहा कि ओलावृष्टि प्रभावित फसलों के नुकसान का सही आकलन नहीं किया जा रहा है। इसके खिलाफ सही गिरदावरी की मांग को लेकर धरना देगी।