पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pilani News Rajasthan News Public Welfare Institute Will Distribute 101 Helmets For Road Safety

सड़क सुरक्षा को लेकर जन कल्याण संस्थान 101 हैलमेट वितरित करेगा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पिलानी | जनकल्याण संस्थान की बैठक रविवार को हुई। संस्थान के संरक्षक भरतलाल शर्मा व सीएम भार्गव के सानिध्य में अध्यक्ष राजेश रोहिला की अध्यक्षता में हुई बैठक में सड़क सुरक्षा को लेकर चर्चा हुई। सीएम भार्गव ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक जगदीश प्रसाद शर्मा, डी एसपी रघुवीर सिंह शर्मा व पिलानी सीआई मदनलाल कड़वासरा से हुई सड़क सुरक्षा वार्ता के बाद सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान संस्थान द्वारा 101 हैलमेट वितरित करने पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सचिव मोहम्मद इकबाल, पार्षद विशाल, शिव कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...