- Hindi News
- National
- Jhunjhunu News Rajasthan News Public Welfare Service Committee Will Distribute Masks
लोक कल्याण सेवा समिति बांटेगी मास्क
पिलानी | कोरोना वायरस से बचाव के लिए गुरुवार को गणेश कॉलोनी में लोक कल्याण सेवा समिति पिलानी की बैठक हुई। समिति अध्यक्ष मुरलीमनोहर शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में मंत्री मुरारीलाल शर्मा ने प्रस्ताव रखा कि जिले के सभी गांवो में समिति के कार्यकर्ताओं के माध्यम से मास्क वितरित किए जाए तथा डब्लूएचओ द्वारा प्रमाणित होम्योपैथिक दवा आर्सेनिक एल्बम 30 चिकित्सक की देखरेख में वितरित की जाए। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे किसी से हाथ नहीं मिलाएं। बार-बार हाथ धोएं, सर्दी-जुकाम से बचे और ठंडी वस्तुओं का सेवन नहीं करें। बैठक में रवि चौधरी, नरेश, रितु, किशोरीलाल शर्मा, हेमंत अलवर, माया सैनी, प्रमिला शर्मा, सुरेंद्र कौशिक, दीपक शर्मा, लक्ष्मीकांत शर्मा, रघुवीर मीणा सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।