पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhunjhunu News Rajasthan News Restoration Of Laxman Giri39s Samadhi Starts From 11

लक्ष्मण गिरी की समाधि का जीर्णोद्धार 11 से शुरू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मंडावा | नूआं के शिव मंदिर में लक्ष्मण गिरी महाराज की समाधि का जीर्णोद्धार कार्य 11 मार्च को फतेहपुर की बुधगिरी मंडी के महंत दिनेश गिरी महाराज के सानिध्य में शुरू किया जाएगा। दिनेश गिरी महाराज ने बताया कि इस दौरान झुंझुनूं सांसद नरेन्द्र कुमार खीचड़, सीकर सांसद सुमेधानंद सरस्वती, सुजानगढ़ के कानपुरी के ओमदास महाजराज, गाड़ोदा के महंत महावीर जती महाराज, भाजपा के प्रदेश महामंत्री मुकेश दाधीच, नवलगढ़ विधायक राजकुमार शर्मा, पूर्व सांसद संतोष अहलावत, सीकर सीएलसी के निदेशक श्रवण कुमार चौधरी, नवलगढ़ के समाजसेवी कैलाश चोटिया, राजकुमार माेरवाल, भाजपा नेता प्यारेलाल ढूकिया, समाजसेवी महादेव सिंह पूनिया, मंडावा पालिकाध्यक्ष राधेश्याम धाभाई बतौर अतिथि मौजूद रहेंगे। इस दौरान परियोजना पुस्तिका का विमोचन किया जाएगा। इतिहासकार डाक्टर चेतना स्वामी द्वारा समाधि के इतिहास का परिचय दिया जाएगा। बजरंग लाल धाभाई ने बताया कि समिति सदस्यों को सौंपी गई जिम्मेदारी के तहत पीले चावल दूसरे दिन भी वितरित किए गए।
खबरें और भी हैं...