- Hindi News
- National
- Jhunjhunu News Rajasthan News Retired Employees Union Demands Resolution Of Problems
सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ ने की समस्याओं के समाधान की मांग
बगड़ | सेवानिवृत कर्मचारी संघ की ओर से कस्बे की समस्याओं के समाधान के लिए नगरपालिका में ज्ञापन दिया गया। संघ अध्यक्ष सेवानिवृत डीएसपी निरंजन आल्हा के नेतृत्व में नगरपालिका ईओ हेमंत तंवर को दिए गए ज्ञापन में लिखा है कि नगरपालिका में पहले भी कस्बे की समस्याओं के समाधान के लिए संघ की ओर से ज्ञापन दिया गया था। मगर अभी तक उनका समाधान नहीं हुआ है। ज्ञापन में पीरामल गेट के पास मोड़ पर व चौराहा बस स्टेंड पर पेशाब घर, पीरामल गेट के अंदर नाली पर कवर, वार्ड 1 व 2 एवं पीरामल बालिका स्कूल के पीछे पानी निकासी के लिए नालियों का निर्माण व शिव मंदिर के पास नाली की मरम्मत, तिराहा बस स्टेंड व खुडाना बाई पास तिराहे पर किसी भामाशाह की प्रतिमा लगवाने एवं कस्बे में सफाई कार्य पूर्ण रूप से करवाने की मांग की है। ज्ञापन में लिखा है कि इस समस्याओं को लेकर पहले भी ज्ञापन दिया जा चुका है। इस दौरान भंवरलाल बुंदेला, शिवभगवान शर्मा, देवकीनंदन बुडानिया, प्रसादीराम कुमावत, दानाराम आदि थे।