- Hindi News
- National
- Jhunjhunu News Rajasthan News Ritu Was First Salvi Second And Palak Third In Patriotic Song Bhajan Competition
देशभक्ति गीत-भजन प्रतियोगिता में रितु प्रथम, सालवी द्वितीय व पलक तृतीय रही
एमडी सीनियर सैकंडरी स्कूल में शुक्रवार को देशभक्ति गीत व भजन प्रतियोगिता हुई। महात्मा गांधी के 150वें जयंती वर्ष पर शुरू हुए साप्ताहिक कार्यक्रम के दूसरे दिन आयोजन हुआ। सीबीईओ की प्रतियोगिता में छात्रा रितु पुत्री मनीष भास्कर प्रथम, सालवी पुत्री सुनील डांगी द्वितीय और पलक पुत्री मुकेश शर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में 10 प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुति दी। एसडीएम जेपी गौड़ के सानिध्य में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था निदेशक सुनिल डांगी ने की। एसीबीईओ चंद्रकला, सहायक प्रशासनिक अधिकारी कैलाश सिंह कविया, संस्था प्रधान कुलदीप मिश्रा, सुनीता चौधरी मील, पूर्व पार्षद महेश कटारिया, सामाजिक कार्यकर्ता मेहर कटारिया विशिष्ट अतिथि थे। अतिथि वक्ताओं ने विद्यार्थियों से महात्मा गांधी के जीवन से प्रेरणा लेकर परिवार, समाज और देश को एकजुट रखकर तरक्की में सहभागी बनने की बात कही। इस अवसर पर संस्था की प्रबंध निदेशक समित डांगी, सूर्यकांत-दीपा शर्मा, राधेश्याम सुखाड़िया, युवक कांग्रेस पिलानी विधानसभा अध्यक्ष विपिन
नूनिया, शहर अध्यक्ष राकेश सोनी, सुभाष सैनी, नीलेश शर्मा, अजीज खान, महेंद्र गुर्जर, पंकज पाठक, उम्मेद पूनिया, मुकेश सैनी, सुनील सुथार, जगदेव पूनिया, विकास झाझड़िया, धर्मेंद्र डांगी, प्रियंका चौधरी, सुमन पूनिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
बिसाऊ | राउमा विद्यालय महनसर में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नईम अहमद के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम हुआ। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को गांधी के जीवन चरित्र को अनुकरण करते हुए बेहतर नागरिक बनकर देश सेवा करनी चाहिए। प्रधानाचार्य सुमिता कुल्हरी ने बताया कि समारोह में विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी के जीवन से संबंधित व शिक्षाप्रद कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस दौरान गोविंदराम खेतान, हीरालाल सैनी, महेंद्र सिंह शेखावत, अध्यापक दुलीचंद नाननौलिया, रवींद्र धायल, वरिष्ठ अध्यापक अशफाक अली, इकबाल हुसैन, रियाज अली, प्रकाशचंद धौलपुरिया, श्रवण कुमार, वीरमती, बबिता, श्रीराम धायल, सरिता, सुरेंद्र धायल, महीपाल सिंह, राजेश कुमार, कमला, रामेश्वर प्रसाद धौलपुरिया, सुल्तान सिंह आदि उपस्थित थे।
सूरजगढ़ | राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष पर दांडी कार्यक्रम सप्ताह के तहत देशभक्ति कार्यक्रम हुआ। एसडीएम अभिलाषा पूनिया, तहसीलदार बंशीधर योगी, सीबीईओ जयभगवान, एसीबीईओ विक्रम ताखर, एसएमसी अध्यक्ष सज्जन अग्रवाल की उपस्थिति में प्रधानाचार्या सुमन वर्मा व अनिल अनमोल के निर्देशन में स्कूली बालिकाओं व टैगोर पब्लिक स्कूल के छात्रों ने देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संभागी छात्रों को पुरस्कृत किया गया।
नवलगढ़. प्रभात फेरी में भाग लेते हुए अधिकारी।
नवलगढ़. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के मौके पर प्रशासन की ओर से प्रभात फेरी निकाली गई। एसडीएम मुरारीलाल शर्मा ने एसडीएम कार्यालय से झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली का समापन गांधी पार्क के पास हुआ। यहां पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा हुई। इस दौरान बीडीओ विक्रम सिंह राठौड़, तहसीलदार कपिल उपाध्याय, सीबीईओ हाफिज अली, सीडीपीओ इंद्रा सूरा, डाॅ. दयाशंकर जांगिड़ व समाजसेवी कैलाश जांगिड़ आदि मौजूद थे।
प्रभात फेरी निकाली व सर्वधर्म प्रार्थना सभा हुई
सूरजगढ़. कार्यक्रम में मौजूद अतिथि व छात्राएं।
चिड़ावा. प्रतियोगिता में देशभक्ति गीत गाती छात्रा।