पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhunjhunu News Rajasthan News Roadways Buses Crowded On Women39s Day Six Extra Buses Run

महिला दिवस पर रोडवेज बसों में रही भीड़, छह अतिरिक्त बसें चलाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अंतर राष्ट्रीय महिला दिवस पर राेडवेज बसाें में महिला यात्रियाें की अधिक भीड़ रही। यात्रियाें की अधिक भीड़ के कारण छह अतिरिक्त बसें चलाई गई। दरअसल सरकार की अाेर से महिला दिवस पर रविवार काे राेडवेज बसाें में महिलाअाें के लिए निशुल्क यात्रा का प्रावधान किया गया। इसके तहत राेडवेज बसाें में अन्य दिनाें की अपेक्षा यात्रियाें की अधिक भीड़ रही। महिला यात्रियाें की संख्या अधिक रही। हाेली के एक दिन पहले महिला दिवस हाेने के कारण बसाें में यात्रियाें की संख्या काफी अधिक रही। इस कारण झुंझुनूं डिपाे काे विभिन्न रूटाें पर यात्रीभार काे देखते हुए छह अतिरिक्त बस चलानी पड़ी। राेडवेज डिपाे के चीफ मैनेजर वासुदेव शर्मा ने बताया कि झुंझुनूं से जयपुर, पिलानी, राजगढ़ रूट पर अतिरिक्त बस चलाई गई। झुंझुनूं डिपाे में महिला यात्रियाें काे पुष्प देकर स्वागत किया गया। मैनेजर अाॅपरेशन माेनिका देवी, कर्मचारी किताबाे देवी, प्रबंधक यातायात विकास भट्ट माैजूद थे।

खबरें और भी हैं...