- Hindi News
- National
- Jhunjhunu News Rajasthan News Rukmani Bheda Awarded Amba Shakti For Outstanding Services In Social Sector
सामाजिक क्षेत्र में अतुलनीय सेवाअों के लिए रुकमणी भेड़ा को अंबा शक्ति सम्मान
झुंझुनूं | महावीर इंटरनेशनल अपेक्स की अोर से समाज सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने के लिए शहर की समाजसेवी रुकमणी भेड़ा को अंबा शक्ति अवार्ड से सम्मानित किया गया। अंबा शक्ति अवॉर्ड महावीर इंटरनेशनल अपेक्स का महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। महावीर इंटरनेशनल के सीकर-झुंझुनूं जोन के चेयरमैन श्याम सुंदर जालान ने बताया कि रुकमणी भेड़ा तीन दशक से समाज सेवा के कार्यों, निशक्त जनों की सेवा में जुटी हैं। वे बड़ी संख्या में जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए आर्थिक सहायता के साथ ही विवाह में काम आने वाली सामग्री लाकर इन परिवारों की मदद करती रही हैं। इस अवसर पर झुंझुनूं केंद्र अध्यक्ष डॉक्टर एसएन शुक्ला ने बताया कि झुंझुनू केंद्र की सदस्य रुकमणी भेड़ा को यह अवार्ड मिलने पर पूरे केंद्र में खुशी की लहर है।