पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhunjhunu News Rajasthan News Sfi Protests Against Two Students Being Denied Exam

दो छात्रों को परीक्षा से वंचित रखने पर एसएफआई ने जताया विरोध

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से गुरुवार को माध्यमिक जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन देकर दो विद्यार्थियों को दसवीं बोर्ड परीक्षा से वंचित रखने का विरोध जताया गया। जिला कमेटी सदस्य सचिन चोपड़ा ने बताया कि एक निजी स्कूल के विद्यार्थी बिरमी निवासी शैलेंद्र कुमार को कम उपस्थिति व फीस जमा न होने का हवाला देकर प्रवेश पत्र नहीं दिया। इसी तरह गुढ़ागौड़जी स्थित एक स्कूल में पढ़ने वाले धोलाखेड़ा निवासी अमित कुमार को भी कम उपस्थिति बताकर प्रवेश पत्र नहीं दिया। दोनों विद्यार्थियों को परीक्षा से वंचित रख दिया गया। एसएफआई के जिला उपाध्यक्ष पंकज गुर्जर, छात्रसंघ अध्यक्ष अनीश धायल, जिला संयुक्त सचिव सौरभ जानू, सुनील टंडन, सुनील चाहर, अमित खीचड़, अंकित चौपड़ा, अभिषेक बडजात्या, दारासिंह गुर्जर, सुमित महान, लखन, आकाश, नीरज मांजू आदि मौजूद थे। डीईओ माध्यमिक अमरसिंह पचार ने बताया कि परीक्षा से वंचित करने के मामले में दो विद्यार्थियों की ओर से शिकायत मिली थी। उदयपुरवाटी और
झुंझुनूं सीबीईओ को जांच करने के आदेश दिए हैं। प्रारंभिक रूप से झुंझुनूं के निजी स्कूल संचालक द्वारा परीक्षार्थी को प्रवेश पत्र जारी करने की बात कही गई है जबकि गुढ़ा की स्कूल की ओर से कम उपस्थिति के चलते प्रवेश पत्र रोकने की बात कही गई है।

झुंझुनूं. जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन देने आए एसएफआई पदाधिकारी
खबरें और भी हैं...