- Hindi News
- National
- Bagholi News Rajasthan News Shitalashtami Fair Tomorrow In Bagora Bagholi And Shimla
बागोरा, बाघोली व शिमला में शीतलाष्टमी का मेला कल
बागोरा (इंद्रपुरा) | ग्राम पंचायत बागोरा के शीतला माता मंदिर में रविवार को भजन संध्या और सोमवार को मेला भरेगा। शीतला माता का रांदा पोया प्रसाद रविवार को बनाया जाएगा। माता को ठंडा प्रसाद का भोग लगाया जाएगा। मेले में श्रद्धालुओं के लिए झूले, चकरी, ड्रैगन ट्रेन, नाव और कई तरह की स्टॉल लगाई गई हैं।
बाघोली | गंाव के जीएसएस के पास शीतला माता मंदिर में सोमवार को मेला भरेगा। मेले को लेकर शनिवार को शीतला माता के भक्तों ने मेले परिसर पर साफ-सफाई की गई। रविवार रात्रि को बाघोली के पवन कुमार की पार्टी के कलाकार भजन पेश करेंगे।
शिमला | डालोडी धाम शिमला मे सोमवार 16 मार्च को शीतला माता का मेला लगेगा। मेला व्यवस्थापक रामकुमार कोल्याण व सचिव रामनिवास बाबूजी ने बताया कि मेले के अवसर पर 11 हजार रुपए तक की कुश्तियां करवाई जाएगी तथा कबड्डी प्रतियोगिता का भी होगा। महिलाओं की कुश्तियां भी अलग से करवाई जाएगी। मेले की पूर्व संध्या पर स्थानीय कलाकार भजनो की सुन्दर प्रस्तुति देंगे। मेले के दिन सुबह 11 बजे से नन्दलाल बलाहा वाले भजनोपदेश की प्रस्तुति देंगे। इस अवसर पर ढप की थाप पर नृत्य भी किया जाएगा। रविवार को माता का प्रसाद गुलगुला, हलवा, पूरी बनाई जाएगी तथा 16 मार्च को बासी भोजन का भाेग लगाया जाएगा।