पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhunjhunu News Rajasthan News Sitting On Dharna At 10 Am Agreeing On Assurance

सुबह 10 बजे धरने पर बैठे, अाश्वासन पर 5 बजे माने

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गुढ़ागौड़जी. धरने पर बैठे परिजन एवं ग्रामीण।

गुढ़ागौड़जी | परिजनों ने मुकेश का शव लेने से इंकार कर दिया और कहा कि पोस्टमार्टम भी तभी होगा जब हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी होगी। इस बात लेकर बुधवार सुबह 10 बजे धरना शुरू किया गया। धरने पर उसके चाचा रामनिवास, राजेश, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, सुरेश मीणा किशोरपुरा, प्रभुदयाल, मूलचंद खरींटा, हेतराम खीचड़, रविराजसिंह, चौथमल, जिला परिषद के निवर्तमान सदस्य राजेंद्र, उम्मेदसिंह, विद्याधर, श्रवण सहित काफी लोग थे। उसके बाद अस्पताल परिसर में धरने पर बैठे लोगों से डीएसपी रामचंद्र मूंड ने बातचीत की। एएसपी प्रतापमल केडिया ने धरने पर बैठे परिजनों को दिए आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर दिया। धरना सुबह 10 बजे शुरू हुआ था अाैर शाम साढ़े चार बजे उठा लिया गया। पांच दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी करने, जांच नवलगढ़ डीएसपी से कराने की मांग मान ली गई। पंजी का बास निवासी ताराचंद के तीन पुत्र एवं तीन पुत्रियां हैं। मुकेश सबसे बड़ा था। मुकेश की एक साल पहले ही कोर्ट मैरिज की थी। पिता ताराचंद पिछले दिनों दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसमें उसका पैर फ्रेक्चर हो गया और वह अभी चारपाई पर ही है।
खबरें और भी हैं...