पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Udaipurwati News Rajasthan News Slammed The Rupee By Assaulting The Galla Merchant Who Was Lying On The Scooty

तकादा कर स्कूटी पर लाैट रहे गल्ला व्यापारी से मारपीट कर रुपए छीने

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सकराय-उदयपुरवाटी मार्ग पर गुरुवार रात ढाणी खूंटला के निकट एक बदमाश ने तकादा करके अा रहे गल्ला व्यापारी की स्कूटी को रुकवा कर मारपीट की तथा उसकी जेब में रखे करीब 47 हजार रुपए लेकर भाग गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार कस्बे का गल्ला व्यापारी शंकरलाल मूनका गुरुवार काे तकादे के लिए सकराय गया था। रात करीब 8 बजे सकराय से वह उदयपुरवाटी आ रहा था। रास्ते में ढाणी खूंटला के निकट पीछे से आई एक स्कूटी पर सवार युवक ने व्यापारी की स्कूटी के आगे स्कूटी लगा कर उसे रोक लिया। बदमाश ने व्यापारी के साथ मारपीट की तथा उसकी जेब में रखे करीब 47 हजार रुपए लेकर भाग गया। जैसे-तैसे व्यापारी रात को पुलिस थाने पहुंचा तथा आप बीती बता कर मामला दर्ज करवाया।

खबरें और भी हैं...