पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhunjhunu News Rajasthan News Special Teams Of Hospital Doctors Will Be Open On Holi

होली पर खुले रहेंगे अस्पताल डाक्टराें की विशेष टीमें बनाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली के त्योहार को देखते हुए अस्पताल खुले रहेंगे। त्यौहार को देखते हुए विशेष टीमें भी बनाई गई हैं। सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने बताया कि होली और धुलंडी को लेकर अस्पताल खुले रखने के निर्देश दिए गए हैं जिससे आने वाले मरीजों को तत्काल चिकित्सा सुविधा मिल सके। जिले में चिकित्सकों की विशेष टीमें भी बनाई गई हैं जो होली को लेकर पूरे अलर्ट मोड पर रहेगी। डॉ. गुर्जर ने बताया कि जिले में कोरोना संदिग्धों के मिलने के बाद अब ब्लॉक स्तर पर भी रेपिड एक्शन टीमें बना दी गई हैं। जिले के आठ ब्लाॅक में ये टीमें बनाई गई हैं। दाे चिकित्सक और दो नर्सिंग स्टाफ तैनात किया गया है।

खबरें और भी हैं...