महिलाओं के लिए फ्री कम्प्यूटर कोर्स शुरू
खेतड़ी | कस्बे के सिनेमा रोड पर बुधवार को कम्प्यूटर कोर्स सेंटर का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि नगरपालिका चेयरमैन उमराव सिंह कुमावत थे। केबीआई कंप्यूटर सेंटर पर महिला बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं के लिए निशुल्क आरएससीआईटी कोर्स करवाया जाएगा। 21 महिलाओं का कोर्स के लिए चयन किया गया। इस अवसर पर संस्था के निदेशक निदेशक खेमचंद सैनी, सुनील सैनी, सतीश कुमार, जयराम दास सिंधी, हेमंत वर्मा, रमेश कुमार, जितेंद्र मौजूद थे।