पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhunjhunu News Rajasthan News Target To Make 15 Thousand Members From Miss Call By Getting Membership To New People

नए लोगों को सदस्यता दिलवाकर मिस कॉल से 15 हजार सदस्य बनाने का दिया लक्ष्य

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आम आदमी पार्टी की राष्ट्र निर्माण अभियान यात्रा का दूसरा चरण शनिवार को शहीद स्मारक से शुरू हुआ। इससे पहले प्रदेशाध्यक्ष रामपाल जाट ने नए लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलवाकर मिस कॉल से 15 हजार कार्यकर्ता जोड़ने का लक्ष्य दिया। उन्होंने कहा कि पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, न्याय व अन्य उपयोगी सेवा निशुल्क उपलब्ध करवाना प्रत्येक लोक कल्याणकारी शासन का कर्तव्य है। दिल्ली सरकारी ने 21 हजार लीटर पानी, 200 यूनिट बिजली निशुल्क देने के साथ न्यूनतम व्यय पर गुणवत्ता युक्त शिक्षा उपलब्ध करवाने, आवश्यक प्रमाण पत्रों के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर से मुक्ति दिलवाने का काम किया है। राजस्थान की जनता को भी इनका फायदा देने के लिए सरकारी को काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि इसके लिए पार्टी की ओर से राष्ट्र निर्माण यात्रा निकाली जा रही है। इस दौरान लोगों को 9871010101 नंबर पर मिस कॉल अभियान चलाकर सदस्यों को जोड़ा जा रहा है। प्रदेश संगठन मंत्री गिरीराज सिंह खंगातोर, यूथ प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र सिंह डोटासरा, टोंक जिलाध्यक्ष रामेश्वर चौधरी, पूर्व प्रधान बजरंग लाल नेहरा, उपाध्यक्ष मोहम्मद युनूस, डॉ. हनुमान प्रसाद चौधरी, मामराज डूडी, शकील खान आदि मौजूद थे।

पंचायत व निकाय चुनाव में लेंगे भागीदारी

यात्रा को रवाना करने से पहले जिलाध्यक्ष कैप्टन शुभकरण सिंह महला ने बताया कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य सदस्या बढ़ाने के साथ लोगों को सरकारी की गलत नितियों से निजात दिलवाना है। उन्होंने बताया कि पार्टी की ओर से पंचायत समिति, जिला परिषद समिति व नगर निकाय चुनाव में उम्मीदवार उतारेगी।

23 मार्च को जयपुर में होगा समापन : शहीद स्मारक पार्क से शुरू हुई आप की राष्ट्र निर्माण अभियान यात्रा का 23 मार्च को शहीद दिवस के उपलक्ष में जयपुर में समापन होगा। महला ने बताया कि झुंझुनूं से रवाना हुई यात्रा अलवर, दौसा, भरतपुर, धोलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, बूंदी, टोंक होते हुए जयपुर पहुंचेगी। जहां दूसरे चरण की यात्रा का समापन होगा।

झुंझुनूं. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते प्रदेशाध्यक्ष रामपाल जाट व अन्य।
खबरें और भी हैं...