पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhunjhunu News Rajasthan News Tenth Board Examination Dainik Bhaskar Mission 100 56 Questions Asked In English Paper

दसवीं बोर्ड परीक्षा : इंग्लिश के पेपर में दैनिक भास्कर मिशन-100 से 56 अंकों के सवाल पूछे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं की बोर्ड परीक्षा गुरुवार से जिले में शुरू हो गई। जिले के 247 परीक्षा केन्द्रों पर 42482 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। पहले दिन अंग्रेजी की परीक्षा हुई। परीक्षा देकर बाहर आए परीक्षार्थियों ने बताया कि इंग्लिश का पेपर काफी हार्ड रहा। पैसेज और सवाल काफी हार्ड थे। निबंध और लेटर काफी इजी रहे। अंग्रेजी के व्याख्याता नरेन्द्र चाहर ने बताया कि अन-सीन पैसेज जरूर थोड़ा टफ रहा। ये सीनियर लेवल का था। जिसके कारण से परीक्षार्थियों को थोड़ी मुश्किल हुई। वैसे पेपर पूरा मीडियम लेवल का था। इसमें बच्चे काफी अच्छा स्कोर करेंगे। चाहर ने बताया कि दैनिक भास्कर के मिशन-100 से तैयारी करने वाले परीक्षार्थियों के लिए काफी आसान पेपर रहा। इस पेपर में उनमें से 56 अंकों के सवाल पूछे गए। निबंध और कम्पोजिशन का लेवल मीडियम रखा गया था। इस बार 2018 की परीक्षा के कई सवाल रिपीट हुए।

इस्लामपुर. परीक्षा केंद्र से बाहर आते बच्चे।

इस्लामपुर | दसवीं बोर्ड की परीक्षाएं गुरूवार से प्रारंभ हुई। विद्यार्थियों ने प्रथम दिन अंग्रेजी की परीक्षा उत्साह के साथ दी। अंग्रेजी का पेपर किसी को आसान तो किसी को कठिन लगा। सेठ रामप्रताप सोंथलिया राजकीय आदर्श उमावि में दसवीं बोर्ड का परीक्षा केंद्र था। परीक्षा प्रभारी इरम खान ने बताया कि इस केंद्र पर कुल 214 परीक्षार्थियों में से 209 ने शांतिपूर्वक परीक्षा दी ओर 5 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। केंद्र पर परीक्षा से पहले विद्यार्थियों का रंगोली सजाकर व तिलक लगाकर स्वागत किया गया। परीक्षा छुटाने पर विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी नजर आई।
खबरें और भी हैं...