पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दसवीं की बोर्ड परीक्षाएं आज से

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं की परीक्षा गुरूवार को प्रारंभ होगी। इसके लिए जिले में 247 परीक्षा केन्द्र बनाएं गए हैं। जिनमें 42482 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। एडीईओ कमलेश तेतरवाल ने बताया कि परीक्षा सुबह 8.30 बजे 11.45 बजे तक होगी। दसवीं की परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों को हर एक पेपर के बाद एक दिन का अन्तराल दिया गया है।

सोशल मीडिया पर 14 मार्च को होने वाली बोर्ड परीक्षा निरस्त करने की अफवाहों का शिक्षा विभाग ने खंडन करते हुए इनके नियत समय और तय टाइम टेबल के अनुसार ही आयोजित होने की बात कही है। एडीईओ तेतरवाल ने बताया कि पंचायत चुनावों को लेकर परीक्षा नहीं होने की भामक जानकारी सोशल मीडिया पर चल रही है। जबकि बोर्ड की ओर से परीक्षा तय समय पर कराने का निर्णय किया है।

खबरें और भी हैं...