- Hindi News
- National
- Jhunjhunu News Rajasthan News The Accused Of Raping A Minor Was Sent To Jail
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को जेल भेजा
उदयपुरवाटी | नवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर वीडियो क्लिप बनाने के आरोप में पुलिस ने एक जने को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक नीमकाजोहड़ा निवासी एक जने ने 8 मार्च को रिपोर्ट दी थी कि उसकी नाबालिग बेटी नवीं कक्षा में पढ़ती है। नीमकाजोहड़ा निवासी दीपक सैनी उसे बहला-फुसलाकर 4 अक्टूबर को एक होटल में ले गया तथा उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसकी बेटी की वीडियो क्लिप बना ली तथा उसकी बेटी पर शादी करने के लिए दबाव बनाया। 4 मार्च को वह स्कूल से आ रही थी तो आरोपी की मां ने उसे रोक लिया तथा अपने बेटे के साथ शादी करने के लिए दबाव बनाया व परिजनों को एक लाख रुपए देने की पेसकश की। पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया तथा न्यायालय में पेश करने पर उसे जेल भेज दिया गया।