- Hindi News
- National
- Jhunjhunu News Rajasthan News The Accused Who Took The Exam In Place Of Another Is On Remand
दूसरे के जगह परीक्षा देने वाला आरोपी रिमांड पर
गुढ़ागौड़जी | पौंख स्थित श्री मोहनलाल भोजगढ़िया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 10वीं अंग्रेजी के पेपर में दूसरे की जगह परीक्षा देते पकड़े गए आरोपी को एक दिन रिमांड लिया है। एसआई जयदयाल ने बताया की आरोपी खिरोड़ निवासी सुनील को शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर एक दिन का रिमांड लिया है। इस संबंध में स्कूल के प्रधानाचार्य नवीन कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 10वीं अंग्रेजी की परीक्षा में छात्र शुभकरण कुमावत की जगह खिरोड़ निवासी सुनील कुमार परीक्षा दे रहा था।