- Hindi News
- National
- Jhunjhunu News Rajasthan News The Case Of Molesting A Minor Caught Fire Set Fire To The Shed
नाबलिग से छेड़छाड़ के मामले ने पकड़ा तूल, छप्पर में अाग लगाई
क्षेत्र के बड़ाऊ में नाबालिग छात्राअाें से छेड़छाड़ से अाक्राेशित लाेगाें ने शुक्रवार को एक छप्पर में अाग लगा दी तथा स्कूटी में ताेड़फाेड़ कर बाजार बंद करा दिए। मामले काे तूल पकड़ते देख माैके पर पहुंची पुलिस ने छेड़छाड़ के अाराेपी दाे युवकाें काे पकड़ा। इस संबंध में दाेनाें पक्षाें की अोर से मामले दर्ज कराए गए हैं। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। दरअसल, गुरुवार को बड़ाऊ स्कूल में अाठवीं की परीक्षा देकर घर जा रही तीन छात्राअाें के साथ दाे युवकाें ने छेड़छाड़ की अौर फब्तियां कसी। छात्राअाें ने परिजनाें काे जाकर बताया। शुक्रवार काे इस बारे में ग्रामीणाें काे पता चला तो उन्होंने अाराेपियाें की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणाें के साथ जाकर बड़ाऊ का बाजार बंद करवा दिया। अाराेपी जावेद के रिश्तेदार के घर पर बने छप्पर में अाग लगा दी। एक स्कूटी में ताेड़फाेड़ की गई। रेहड़ी ठेला सड़क पर पलटी मार दिया गया। किसी ने इसकी सूचना पुलिस काे दी। सूचना पर मौके पर एएसपी मोहम्मद अयूब, सीआई शीशराम मीणा व खेतड़ी नगर थानाधिकारी किरण सिंह यादव मौके पर पहुंचे अौर लोगों से समझाइश की। एएसपी अयूब ने बताया कि गुरुवार शाम तीन छात्राओं को दो युवकों बड़ाऊ निवासी जावेद व रसूलपुर निवासी मोनू मेघवाल व दो अन्य ने मोटर साइकिल से पीछा कर उन पर फब्तियां कसी व छेड़छाड़ की। छात्राओं ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। इस परिजन अौर गांव के कुछ युवक आक्रोशित हो गए तथा शुक्रवार को गांव आकर बाजार बंद करवाए। थानाधिकारी किरणसिंह यादव ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिली की बड़ाऊ में झगड़ा होने की आशंका है। सूचना पर वे मौके पर पहुंचे तो मामले की जानकारी लेकर बाजार बंद करवा रहे युवकों को वहां से भगाया। रामनगर निवासी व्यक्ति ने बड़ाऊ निवासी जावेद व रसूलपुर के एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दी कि उसके भाई की तीन बेटियां गुरुवार शाम पांच बजे बड़ाऊ स्कूल में परीक्षा देकर आ रही थी। पुराने पंचायत भवन के पास दोनों युवक व दो अन्य ने उनके साथ छेड़छाड़ की और अपने मोबाइल नंबर देने चाहे। मना करने पर दोनों युवकों ने उनको उठाने की धमकी दी। दूसरे पक्ष के बड़ाऊ निवासी इस्लाम खान ने रामनगर निवासी सुरेश गुर्जर, ताल निवासी संदीप कोलाली, राजू कसाणा, भीलू गुर्जर सहित दो तीन अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दी कि वे लोग मोटर साइकिल पर आए और घर का छप्पर जला दिया जिसमें घरेलू सामान जल गया।