पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhunjhunu News Rajasthan News The District Got Two Government Colleges One In Kramnant Bissau And Farm Market In Khetri Gift Of Sports Stadium To Parasrampura

जिले को मिले दो सरकारी काॅलेज, एक क्रमाेन्नत, बिसाऊ और खेतड़ी में कृषि मंडी, परसरामपुरा को खेल स्टेडियम की सौगात

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुख्यमंत्री अशाेक गहलाेत ने बजट अनुदान मांगाें का जवाब देते हुए शुक्रवार काे कई घाेषणाएं की। इसमें जिले काे कई साैगात मिली है। चिड़ावा व सूरजगढ़ में सरकारी काॅलेज खाेलने की घाेषणा हु़ई है ताे नवलगढ़ के सरकारी काॅलेज काे पीजी तक मंजूरी दी गई है। बिसाऊ व खेतड़ी में कृषि उपज मंडी मिली है ताे नवलगढ़ के परसरामपुरा में हाइटेक खेल स्टेडियम बनाया जाएगा।

दरअसल, पिछले महीने गहलाेत ने बजट में जिले में खजूर की खेती पर अनुदान व मंडावा तथा खेतड़ी में सीवरेज की घाेषणा की गई थी। जिले के चिड़ावा व सूरजगढ़ उपखंड मुख्यालयाें पर सरकारी काॅलेज की मांग बरसाें से चल रही थी। सभी विधायकाें काे साथ लेकर चलने की नीति अपनाते हुए मुख्यमंत्री गहलाेत ने शुक्रवार को चिड़ावा व सूरजगढ़ में सरकारी काॅलेज की घाेषणा कर दी। नवलगढ़ के सरकारी काॅलेज काे पीजी तक क्रमाेन्नत किया जाएगा। बिसाऊ में कृषि उपज मंडी बनेगी।

जिले में नाै माह में तीन सरकारी काॅलेज : जिले में सरकारी काॅलेज खाेलने की रफ्तार काफी तेज हो गई है। पिछले नाै माह में तीन सरकारी काॅलेज खाेलने काे मंजूरी मिली है। एक काॅलेज काे पीजी तक क्रमाेन्नत किया गया है। पिछले साल मुख्यमंत्री ने मंडावा के निकट हेतमसर में सरकारी काॅलेज काे मंजूरी दी थी। अब दाे अाैर काॅलेज की घाेषणा की गई है। जिले में खेतड़ी, नवलगढ़, गुढ़ागाैड़जी व मलसीसर तथा झुंझुनूं में दाे सरकारी काॅलेज है।

खेल स्टेडियम पर खर्च होंगे 10 करोड़ रुपए, लेआउट प्लान तैयार


नवलगढ़ | परसरामपुरा में जल्द ही हाइटेक खेल स्टेडियम का काम शुरू होगा व नए सत्र से राजकीय कॉलेज में कला संकाय की कक्षाएं शुरू होगी। विधायक डाॅ. राजकुमार शर्मा ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि उनका सपना जल्द ही पूरा हो जाएगा। कुछ दिन पहले राजकीय कॉलेज में साइंस व कॉमर्स संकाय खोलने की घोषणा हुई थी, अब कलां संकाय में पीजी कक्षाअों की घोषणा हुई है। डाॅ. शर्मा ने बताया कि खेल स्टेडियम बनाने की तैयारी पहले से ही शुरू की जा चुकी है। पूर्व रणजी कप्तान रोहित झालानी की देखरेख में क्रिकेट स्टेडियम का ले आऊट प्लान बनवाया गया है। इंटरनेशनल मापदंडों पर खरा उतरने वाला क्रिकेट व फुटबाल खेल मैदान तैयार करवाया जाएगा। डिफेंस की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए ट्रैक बनेगा। वॉलीबॉल, फुटबाल, बैडमिंटन का सभी तरह की सुविधाओं से युक्त खेल मैदान होगा। डिफेंस में जाने वाले युवाओं की कक्षाएं लगाने के लिए हॉल बनवाया जाएगा। इस मल्टीपरपज खेल स्टेडियम पर करीब 10 करोड़ रुपए की लागत आएगी। कस्बेे के राजकीय कॉलेज में नए सत्र से कला संकाय की पीजी कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री ने राजकीय कॉलेज में कॉमर्स व साइंस संकाय खोलने की घोषणा की थी।

खबरें और भी हैं...