- Hindi News
- National
- Jhunjhunu News Rajasthan News The Matter Of Regularizing Sainik Express Raised In Parliament
संसद में उठाया सैनिक एक्सप्रेस नियमित करने का मामला
झुंझुनूं में रेल सुविधाअाें की कमी का मामला शुक्रवार को संसद में उठा। झुंझुनूं सांसद नरेंद्र कुमार खीचड़ ने जयपुर-दिल्ली के बीच चलने वाली सैनिक एक्सप्रेस ट्रेन काे नियमित करने के साथ ही इसमें प्रथम श्रेणी का एसी कोच लगाने की मांग रेल मंत्री से की। उन्हाेंने कहा कि यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चलती है। मीटर गेज के समय यह ट्रेन नियमित चलती थी, लेकिन अामान परिवर्तन के बाद इस ट्रेन काे सप्ताह में महज तीन दिन ही चलाया जा रहा है। सांसद खीचड़ ने कहा कि इस ट्रेन से वे खुद भी सफर करते हैं, इसलिए इस ट्रेन में फर्स्ट क्लास का एक डिब्बा लगाया जाए। उन्हाेंने सीकर सांसद सुमेधानंद सरस्वती व हरियाणा के सांसदाें का हवाला देते हुए कहा कि सैनिक एक्सप्रेस काे नियमित करने से सीकर, झुंझुनूं एवं हरियाणा के लाेगाें का सफर अासान हाेगा। शेखावाटी सैनिकाें, उद्याेपतियाें की वीर भूमि है। इस कारण यहां के लाेगाें काे देश के विभिन्न हिस्साें में जाना पड़ता है। राजधानी के लिए नियमित ट्रेन नहीं हाेने से परेशानी हाे रही है। सांसद खीचड़ ने रतन शहर में काेटा-हिसार समेत सभी एक्सप्रेस ट्रेनाें के ठहराव की मांग की। उन्हाेंने कहा कि झुंझुनूं के बाद रतन शहर रेलवे स्टेशन पर सर्वाधिक यात्रीभार है। क्षेत्र के करीब 40 गांवों के लोगों ने एक महीने से भी ज्यादा समय तक धरना दिया। सांसद ने कहा कि जन भावना काे देखते हुए रतन शहर में सभी एक्सप्रेस ट्रेनाें का ठहराव हाेना चाहिए ताकि क्षेत्र के गांवाें व कस्बाें के लाेगाें काे लाभ मिल सके। पहले रतन शहर रेलवे स्टेशन पर सभी एक्सप्रेस ट्रेनाें का ठहराव था।