पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhunjhunu News Rajasthan News The Procession Will Start From Motilal Stadium On 25th Of November

नव संवत्सर पर 25 को मोतीलाल स्टेडियम से निकलेगी शोभायात्रा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नव संवत्सर पर 25 मार्च को सेठ मोतीलाल कॉलेज स्टेडियम से शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसकी तैयारी के लिए शनिवार को इंदिरा नगर स्थित आहूति भवन में समारोह समिति की बैठक हुई। बैठक में शोभायात्रा के दौरान 51 हजार लोगों की भीड़ का लक्ष्य रखा गया है। स्टेडियम से रवाना होकर शोभायात्रा राणी सती रोड, चूणा चौक, गांधी चौक, शाहों का कुंआ, रोड नंबर एक होते हुए केशव आदर्श विद्या मंदिर पहुंचेगी। जिसमें विभिन्न संस्थाओं द्वारा झांकियां भी शामिल होगी। वक्ताओं ने कहा कि नव संवत्सर एक महत्वपूर्ण दिन है। इस दिन भगवान रामचंद्र का राज्याभिषेक, महाराजा युधिष्टिर का राजतिलक, नवरात्रा स्थापना, विक्रमादित्य द्वारा विक्रम संवत का शुभारंभ, महर्षि दयानंद द्वारा आर्य समाज की स्थापना, भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव, सिख धर्म गुरु अंगददेव का प्रगटोत्सव व डॉ. केशव बलिराम होडगेवार का जन्मदिवस आता है। बैठक में भारतीय जनता पार्टी, विद्यार्थी परिषद, हिंदू वाहिनी, मजदूर संघ, विश्व हिंदू परिषद, पतंजलि योग समिति, कपड़ा बाजार व्यापार संघ, गल्ला व्यापार संघ, दवा व्यापार संघ, हिंदू जागरण मंच, स्वामीनारायण सत्संग मंडल के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...