पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhunjhunu News Rajasthan News The Teacher Couple Of Kanwarpura Planted Saplings In The Srideviji Temple Presented Tanks

कंवरपुरा के शिक्षक दंपती ने श्रीदेवीजी मंदिर में पौधे लगवाए, टंकियां भेंट की

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कंवरपुरा के शिक्षक दंपती राकेश-कुंदन कटेवा ने अपनी बेटी दिया कटेवा बुलबुल की पहली पुण्यतिथि पर समाज को जल एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कटेवा परिवार ने वार्ड पांच स्थित श्रीदेवीजी मंदिर में स्मृति स्वरूप ग्यारह फलदार-छायादार पौधे लगाए।

मंदिर महंत पं. महेंद्र चौमाल व संतोष देवी कटेवा के सानिध्य में हुए आयोजन के दौरान उन्होंने मंदिर महंत को एक-एक हजार लीटर क्षमता वाली पानी की दो टंकियां भी भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिवर्ष अपनी बेटी के जन्मदिन और पुण्यतिथि पर पौधरोपण करने और पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों को प्रोत्साहित करने का संकल्प भी लिया। आयोजन में श्रीगंगानगर प्रवासी रवि कुलहरि, दक्ष कटेवा, इलेक्ट्रिशियन पवन वर्मा, विजय नरहड़िया, सुभाष चौमाल, सुरेश-महेंद्र कुमावत, सुभाष पेंटर, दिनेशगिरी महाराज, दिनेश गुप्ता, विकास व्यास, अशोक डस्सा, सुशील जांगिड़ इस्लामपुरिया, विनोद ठेकेदार, मातादीन
बागड़ी, महावीरप्रसाद मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...