पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhunjhunu News Rajasthan News The Team Left To Catch The Accused Of Firing

फायरिंग के आरोपियों को पकड़ने टीम रवाना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बलौदा में सोनी परिवार के यहां फायरिंग व हमला कर डकैती का प्रयास करने के मामले में शेष रहे आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम रवाना हुई है। एसएचओ सुरेंद्र मलिक ने बताया कि इस मामले में पुलिस रिमांड पर चल रहे आरोपी नांवा के रणसिंह उर्फ रणजीत उर्फ रणिया बावरिया व सोहना हरियाणा में रहने वाला कुशलपुरा का रामबाबू बावरिया से पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर फरार आरोपी हरसाऊ गुरूग्राम निवासी कृष्ण बावरिया, पारोली पलवल निवासी रोहित बावरिया, कुशलपुरा निवासी राजकुमार बावरिया व चकघिरवारी भरतपुर निवासी सुरेश बावरिया की हरियाणा पुलिस के सहयोग से तलाश की जा रही है। गौरतलब है कि 27 दिसंबर की रात बलौदा के पाबूदान सोनी के घर में डकेती डालने घुसे बदमाशों ने घरवालों के जगने पर लाठी, डंडो व सरियों से हमला कर दिया और फायर किए। पाबूदान व उसका बेटा सज्जन घायल हो गए थे। इस मामले में पुलिस अब तक पांच आरोपियों को नारनोल जैल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर ला चुकी है।

खबरें और भी हैं...