पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhunjhunu News Rajasthan News The Townspeople Spent The Night In Rangilo Fagnio Festival

रंगीलो फागणियो महोत्सव में रातभर झूमते रहे शहरवासी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामकृष्ण मिशन में होली उत्सव 10 मार्च को

मेरा झुंझुनूं मेरा अभिमान संस्था के सौजन्य से शनिवार रात बगड़ रोड स्थित गणेश मंदिर चौक में दूसरा रंगीलो फागणियो महोत्सव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के आयोजक संस्था सचिव मुरारी सैनी ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि जिला पुलिस अधीक्षक जगदीश चंद शर्मा ने चंग पर थाप देकर तथा धमाल गाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने ठेठ राजस्थानी में होली से जुड़े धमाल सुनाए। उन्होंने कहा कि होली का आनंद लें, गड़बड़ी न करें, कोई माहौल को बिगाड़ता पाया गया तो कड़ा एक्शन होगा। महेंद्र सोनी एंड पार्टी ने होली के गीतों तथा कलाकारों ने नृत्य की प्रस्तुति दी। अतिथियों का साफा व शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। झुंझुनूं नागरिक म॑ंच के संयोजक उमाशंकर महमिया ने कहा कि शेखावाटी का धमाल सबसे निराला है। मंच के शिवचरण पुरोहित, डॉ. अरविंद शर्मा, राजेश आहलूवालिया, रामनिवास कुमावत, एडवोकेट सत्यनारायण शर्मा, पार्षद चंद्र प्रकाश शर्मा, बुधराम सैनी, संदीप चांवरिया, बंटी टीबड़ा, रोहितास बंसल, अरविंद दाधीच, पंकज केडिया, राकेश केजरीवाल, हसमुख भाई, चंद्रकांत वर्मा, महेंद्र सैनी, नवाब अली, विक्रम जेजूसर, राकेश गौड़, अली शेर, इब्राहिम, दलीप सैनी आदि मौजूद थे।

पिलानी के गोपीनाथजी मंदिर परिसर में फागोत्सव मनाया, देर रात तक चला आयोजन


पिलानी . गोपीनाथजी मंदिर परिसर में रविवार देर शाम फागोत्सव महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव के दौरान मंडावा की ढप पार्टी द्वारा धमाल, लोकनृत्यो की प्रस्तुतियां दी गयी। कार्यक्रम के दौरान कस्बे के पृथ्वी सिंह, अनिल मेड़तिया, रामस्वरूप तोला, पंकज भोमिया, बाबुलाल बगड़िया, श्यामलाल पांडे, अतुल पांडे, सुधीर पांडे,मूलचंद सैनी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

इस्लामपुर. होली मंडल के तत्वावधान में मुख्य बाजार में फागोत्सव मनाया गया। मंडावा की ढफ मंडली सत्यनारायण एंड पार्टी द्वारा चंग की थाप पर फाल्गुनी गीतों की प्रस्तुतियां दी। ग्रामीण देर रात तक फाल्गुनी गीतों पर नाचते रहे। इस अवसर पर मनीष दाधीच, ललित टेलर, अमित शर्मा, भवानी व राकेश सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

बड़ागांव. बजावा रावत का में रविवार दोपहर सवा 2 बजे से आपणो गांव बजावा की ओर से गांव के मुख्य चौक में चंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन सरपंच बुधराम सैनी, महंत कैलाश स्वामी, भंवर सिंह व महावीर सिंह बलौदा ने किया। भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व मैनेजर ताराचंद चौधरी ने बताया कि चंग प्रतियोगिता में धमाल पार्टी के कलाकारों ने भाग लिया।

इंद्रपुरा. होली के मौके पर इस बार ग्राम पंचायत इंद्रपुरा की स्वामियों की ढाणी में सियाराम बाबा के मंदिर में फागोत्सव मनाया जाएगा। फागोत्सव को लेकर सुबह से शाम तक कई आयोजन किए जाएंगे। स्वामियों की ढाणी के रामावतार स्वामी द्वारा कई तरह के स्वांग निकाले जाएंगे।

बिसाऊ. बोईतराम की धर्मशाला में फाग महोत्सव का शुभारंभ हुआ। कस्बे के नगर सेठ बुढ़िया महादेव की ढप मंडली की ओर से आयोजित फागोत्सव में नवलगढ़ की हरनंदा एंड पार्टी के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक धमाल की प्रस्तुतियां दी। इसमें महिला बने कलाकार ने सिर पर गिलास पर पानी से भरे दो घड़े रखकर नृत्य पेश किया, जो आकर्षण का केंद्र रहा। स्थानीय कलाकार सुशील पुजारी, श्रीकिशन स्वामी तथा सुनील शास्त्री के ने भी धमाल और गीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अध्यक्ष थानाधिकारी रामपाल मीणा थे। मुख्य अतिथि इंडैन गैस एजेसी संचालक सुरेंद्रसिंह ज्याणी थे। विशिष्ट अतिथि आयकर अधिकारी मुकेश कलावटिया थे।

बाघोली के भक्त कल खाटू धाम में खेलेंगे होली

बाघोली | रंगों के त्योहार पर बाघोली के श्याम मित्र मंडल के भक्त खाटू श्याम में मंगलवार को रंगों की होली खेलेंगे। श्याम भक्त किशन लाल सैनी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी खाटू श्याम में बाबा को धोक देकर सूखी होली खेली जाएगी।

पिलानी. गोपीनाथ मंदिर परिसर में फागोत्सव में झूमते कस्बेवासी।

बड़ागांव. बजावा के चौक में चंग प्रतियोगिता की प्रस्तुति देते हुए कलाकार।

झुंझुनूं. गणेश मंदिर के पास आयोजित फागोत्सव में नृत्य की प्रस्तुति देते कलाकार।

खेतड़ी | रामकृष्ण मिशन खेतड़ी में होली उत्सव का आयोजन 10 मार्च को किया जाएगा। मिशन के सचिव स्वामी आत्मनिष्ठानंद महाराज ने बताया कि रामकृष्ण मिशन के मुख्य द्वार के पास फव्वारा चक्र के पास सुबह 9 बजे से साढ़े 11 बजे तक हेली उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसमें चूरू के कलाकार राजेन्द्र सरनोट प्रस्तुतियां देंगे।

खबरें और भी हैं...