- Hindi News
- National
- Jhunjhunu News Rajasthan News The Young Man Died After The Cast Of Janti Fell
जांटी का डाला गिरने पर युवक की मौत
क्षेत्र के गांव बड़वासी में गुरुवार को एक 24 वर्षीय युवक के सिर पर जांटी का डाला गिरने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बड़वासी के शीशराम पुत्र गोरधन जाट ने रिपोर्ट दी कि उसके परिवार का युवक विजयपाल दूत पुत्र जगदेविसंह गुरुवार को खेत में काम कर रहा था। वह जांटी के नीचे बैठा काम कर रहा था। उसी समय सूखी जांटी का डाला अचानक टूटकर उसके ऊपर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। युवक ने नया बाजार में मोबाइल पॉइंट की दुकान कर रखी है।