पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Udaipurwati News Rajasthan News There Will Be A Solution To The Problem Of Dirty Water Soon

गंदे पानी की समस्या का शीघ्र होगा समाधान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खिरोड़ | खिरोड़ में उदयपुरवाटी मार्ग स्थित मस्जिद फातेमा के आगे मुख्य रास्ते में घरों से निकलने वाला गंदे पानी एकत्रित होने पर ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। गंदे पानी की निकासी के लिए नालियां नहीं बनी हुई है जिससे गंदे पानी का निकास नहीं हो रहा है और ये गंदा पानी मुख्य रास्ते में ही जमा होने लगा है। इधर ग्रामीणों ने बताया कि हर ग्राम पंचायत को इस समस्या से अवगत करवाया जा चुका है मगर अभी तक इस का कोई समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि रामसर जोहड़े में दाह संस्कार करने के लिए भी लोगों को इस रास्ते से ही जाना पड़ता है। मगर फिर भी जिला प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान तक नहीं है। इस बारे में सरपंच महावीर प्रसाद भामू ने कहा कि आज तक क्या हुआ मेरी नोलेज में नहीं है मगर अब शीघ्र ही इस समस्या का समाधान हो जाएगा। इसका प्रस्ताव लेकर समस्या के समाधान के लिए भिजवाया जा चुका है।
खबरें और भी हैं...