- Hindi News
- National
- Jhunjhunu News Rajasthan News There Will Be Many Programs On Rajasthan Day
राजस्थान दिवस पर होंगे अनेक कार्यक्रम
मैराथन दौड़ होगी। इससे पहले विभिन्न साप्ताहिक कार्यक्रम होंगे, जिसमें निबंध, कविता व चित्रकला प्रतियोगिता होगी। उन्होंने बताया कि परम्परागत खेलकूद प्रतियोगिता एवं ग्रामीण हाट में क्राफ्ट मेले का आयोजन किया जाएगा। इसी कड़ी में 30 मार्च को परमवीर पीरू सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कलेक्ट्रेट सहित कई जगह रंगोली बनाई जाएगी। खान ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती समारोह के संबंध में भी बैठक ली। विभागवार सभी को जिम्मेवारी दी।
झुंझुनूं | राजस्थान दिवस समारोह मनाने व इस विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों के संबंध में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर यूडी खान की अध्यक्षता में बैठक हुई।
खान ने कहा कि राजस्थान दिवस के तहत 28 मार्च को सुबह 7.30 बजे जेपी जानू राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से स्वर्ण जयंती स्टेडियम तक मैराथन दौड़ होगी। इससे पहले विभिन्न साप्ताहिक कार्यक्रम होंगे, जिसमें निबंध, कविता व चित्रकला प्रतियोगिता होगी। उन्होंने बताया कि परम्परागत खेलकूद प्रतियोगिता एवं ग्रामीण हाट में क्राफ्ट मेले का आयोजन किया जाएगा। इसी कड़ी में 30 मार्च को परमवीर पीरू सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कलेक्ट्रेट सहित कई जगह रंगोली बनाई जाएगी। खान ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती समारोह के संबंध में भी बैठक ली। विभागवार सभी को जिम्मेवारी दी।