यह हराभरा मैदान नहीं काई है
फोटो : उत्तम जोशी
_photocaption_झुंझुनूं. यह झुंझुनूं से बुडाना सड़क है। सड़क पर बीड चैक पोस्ट से सोती गांव तक करीब दो किमी के दायरे में शहर का गंदा पानी भरता है। एक ही जगह पानी भरा होने के कारण इस पर काई जमने लगी है। पिछले करीब पांच माह से इस पर काई जम गई है। जिससे सड़क तक फिसलन हो गई है। पूर्व सरपंच दिलीप कृष्णिया बताते हैं कि इसके कारण आए दिन वाहन चालक फिसलकर गिरते हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।*photocaption*