- Hindi News
- National
- Bagad News Rajasthan News Tickled With Compositions Of Humor Valor And Adornment
हास्य, वीर और शृंगार रस की रचनाओं से गुदगुदाया
बगड़ | निमड़ी स्टेंड दुर्गा मंदिर के पास फागोत्सव के अवसर पर नागरिक मंच की ओर से आयोजित चतुर्थ फागोत्सव कवि सम्मेलन देर रात तक जमा रहा। डाॅ. एलके शर्मा ने कवि सम्मेलन का संचालन करते हुए मर के भी वो कभी नहीं मरते जन्नतो को रसीद होते है..., सुनाया। हेमंतकुमार हेमु ने विंग कमांडर अभिनंदन पर कहा कि दुर्योधन की धमकी से रघुनंदन डरा नहीं करते...। डाॅ. भावना शर्मा ने म्हारो छोरो बिकाऊ है....राजेश कमाल ने नारी शक्ति पर स्त्री है तभी तो पति है स्त्री है यही तेरी गति है..., तो शिवानी सैनी ने देश भक्ति पर कविताएं पेश की। हास्य कवि ओम पारीक ने मोबाइल दुरुपयोग को लेकर बढते अपराध के बारे में बताया। राजस्थानी कवि भागीरथसिंह भाग्य ने गांव गुवाड़ी गलिया नेड़ी नेड़ी..., रचना पेश की। आयोजक मंडल के सुनील बुंदेला व मुकेश सैनी ने कवियों का सम्मान किया। योगी भानीनाथ के संत सानिध्य एवं जिला उप प्रमुख बनवारीलाल सैनी, संतोष दाधीच, चेयरमैन सुशीला बुंदेला, पूर्व चेयरमैन राजेंद्र शर्मा, योगेंद्रसिंह, गोविंदसिंह राठौड़ मौजूद थे।