- Hindi News
- National
- Jhunjhunu News Rajasthan News Tribute To Saini Former Vice President Of Agriculture Market
कृषि मंडी के पूर्व उपाध्यक्ष सैनी को श्रद्धांजलि दी
चिड़ावा | शहर की पुरानी नगरपालिका रोड पर महात्मा ज्योतिबा फूले सब्जी मंडी में शनिवार शाम कांग्रेस नेता एवं कृषि उपज मंडी के पूर्व उपाध्यक्ष नरसिंह सैनी की चौथी पुण्यतिथि मनाई गई। मूलचंद-गोपीराम माखरिया के संयोजन में हुए कार्यक्रम में शहर के लोगों ने दिवंगत नेता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया, अमरसिंह भालोठिया, जिला कांग्रेस सचिव महेश कटारिया, पार्षद शिवलाल सैनी, पूर्व पार्षद प्रदीप पुजारी, ओमप्रकाश स्वामी, फारूख कुरेशी, राधेश्याम सुखाड़िया, मेहर कटारिया, सुलताना-बाबूलाल माखरिया, महेंद्र माखरिया, सुरेश, विजय गोमा-गिरधारीलाल, उस्मान खान बली लीलगर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
चतुर्थ पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि कार्यक्रम में भाग लेते हुए।