पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दो दिवसीय चैत्र महोत्सव 21 मार्च से

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बुगाला | सावित्री जन कल्याण ट्रस्ट द्वारा कोटड़ी धाम में दो दिवसीय 48वां चैत्र महोत्सव 21 मार्च से शुरू होगा। अध्यक्ष रामकुमार तोषावड़ व महिला मंडल अध्यक्ष सरिता कुलथिया ने बताया कि सुबह साढ़े नौ बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद दोपहर दो बजे सुभाष कुलथिया व विजय ओझा द्वारा मंगलपाठ किया जाएगा। रात को जागरण होगा। जिसमें स्थानीय कलाकार भजनों की प्रस्तुति देंगे। इसके बाद 22 मार्च को सुबह सात बजे छप्पन भोग की झांकी सजाई जाएगी। सवा 11 बजे महाआरती होगी। इस दौरान लक्की ड्रॉ वाले भक्त को आरती करने का अवसर मिलेगा।
खबरें और भी हैं...