दो दिवसीय धार्मिक आयोजन सात से
झुंझुनूं | नवलगढ़ कस्बे के बदराना जोहड़ स्थित बालाजी धाम में हनुमान जयंती पर दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम सात अप्रैल को शुरू होंगे। महात्मा गांधी नरेगा मेट संघ के जिलाध्यक्ष रामकुमार सिंह पायल ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर गुरुवार को शहीद स्मारक पार्क में बैठक हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि सात अप्रैल को जागरण होगा। जिसमें स्थानीय कलाकार भजनों की प्रस्तुति देंगे।