- Hindi News
- National
- Jhunjhunu News Rajasthan News Two E Mitra Kiosks Fined 5 Thousand Rupees
दो ई-मित्र कियोस्क पर 5 हजार रुपए का जुर्माना
झुंझुनूं | एसडीएम सुरेंद्र यादव के निर्देशानुसार ई-मित्र कियोस्कों की जांच में गड़बड़ी पाए जाने पर दो ई मित्र पर कार्यवाही की गई। वार्ड नंबर 32 में फुटला बाजार के जाजोदिया एंटरप्राइजेज, मोती सिंह की ढाणी के कटेवा कियोस्क की जांच की गई। यहां विभागीय अनियमिततताएं, फर्जी हस्ताक्षर कर मोहर लगाने, निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली एवं रेट लिस्ट चस्पा नहीं पाई गई। इन ई-मित्र कियोस्क धारकों के विरुद्ध जुर्माना किया गया।