पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhunjhunu News Rajasthan News Two Gangs Of Gangs Who Tried Robbery By Firing And Attacking And Caught

फायरिंग व हमला कर डकैती का प्रयास करने वाली गैंग के दो जने और पकड़े

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बलाैदा में साेनी परिवार के घर में फायरिंग व हमला कर डकैती का प्रयास करने वाली बावरिया गैंग हरियाणा एवं राजस्थान में कम मजदूरी में कपास चुगने का झांसा देकर रैकी करते हुए अमीर लाेगाें काे टारगेट बनाती थी। बलाैदा का साेनी परिवार भी अमीरी की चर्चा के चलते इस गैंग के निशाने पर अाया था। पुलिस गिराेह के दाे अाैर सदस्याें काे प्राेडक्शन वारंट पर हरियाणा की जेल से लाई है जिनसे पूछताछ में यह खुलासा हुआ है।

नांवा सतनाली निवासी रणसिंह उर्फ रणजीत उर्फ रणिया बावरिया व साेहना हरियाणा में रहने वाला कुशलपुरा (सूरजगढ़) निवासी रामबाबू पुत्र राजवीर बावरिया कपास की फसल के समय विभिन्न स्थानों पर रहने वाले बावरिया गैंग के सदस्यों को कपास चुगने के काम के बहाने अपने यहां बुला कर बैठक करता।

कम मजदूरी पर कपास चुगने के बहाने क्षेत्र में अमीर लोगों के बारे में जानकारी हासिल कर उनकी रैकी करवाता। फिर हथियार बंद गैंग बुला कर डकैती व लूट की वारदात की जाती थी। साेनी परिवार हरियाणा बाॅर्डर पर हाेने के कारण सतनाली व अन्य स्थानाें के लाेग उनके यहां जेवरात बनाने अाते हैं। इस परिवार के पास जेवरात व माल की उम्मीद के चलते उसके घर डकैती की याेजना बनाई थी। पुलिस रणसिंह व रामबाबू को नारनाैल जेल से प्राेडक्शन वारंट पर लाई है। सूरजगढ़ थानाधिकारी सुरेंद्र मलिक ने बताया कि मामले में चकघीरवारी (भरतपुर) निवासी राजेश उर्फ गोविंदा बावरिया, कुरैशीपुर (फरीदाबाद) निवासी टीटू बावरिया, खेड़ली गुरुग्राम निवासी सोनू बावरिया काे पहले ही गिर‌फ्तार किया जा चुका है।

रणसिंह के संपर्क में 2 हजार अादमी

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि रणसिंह बावरिया के संपर्क में उसकी जाति के करीब दाे हजार अादमी हैं। वह शातिर बदमाश है। पुलिस की पकड़ से बचने के लिए वह माेबाइल नहीं रखता। बुहाना में उसकी रिश्तेदारी है। इस कारण बार्डर के इलाके में उसकी अावाजाही थी।

अमीर की चर्चा के कारण गैंग ने की थी वारदात

पिछले साल 27 दिसंबर की रात काे गाड़ियाें में अाए नकाबपाेश हथियारबंद लाेगाें ने बलाैदा में पाबूदान साेनी के घर डकैती का प्रयास किया। जाग हाेने पर साेनी परिवार के सदस्याें पर लाठी, सरियाें, डंडाें से हमला कर दिया तथा फायर किए। पाबूदान सिंह अाैर उसका बेटा सज्जन घायल हाे गए। डकैताें ने वारदात से पहले घर की लाइट काट दी थी। माैके पर पहुंची पुलिस काे वहां दीवार पर छर्रे के काफी निशान मिले थे।

इस मामले में चार अन्य फरार : इस मामले में हरसाऊ गुरुग्राम निवासी कृष्ण बावरिया, पाराेली पलवल निवासी राेहित बावरिया, कुशलपुरा सूरजगढ़ निवासी राजकुमार बावरिया फरार है।

हरियाणा बाॅर्डर पर हाेने के कारण सतनाली व अन्य स्थानाें के लाेग उनके यहां जेवरात बनाने अाते हैं। इस परिवार के पास जेवरात व माल की उम्मीद के चलते उसके घर डकैती की याेजना बनाई थी। पुलिस रणसिंह व रामबाबू को नारनाैल जेल से प्राेडक्शन वारंट पर लाई है। सूरजगढ़ थानाधिकारी सुरेंद्र मलिक ने बताया कि मामले में चकघीरवारी (भरतपुर) निवासी राजेश उर्फ गोविंदा बावरिया, कुरैशीपुर (फरीदाबाद) निवासी टीटू बावरिया, खेड़ली गुरुग्राम निवासी सोनू बावरिया काे पहले ही गिर‌फ्तार किया जा चुका है।


डकैती के प्रयास के आराेपी।
खबरें और भी हैं...