- Hindi News
- National
- Mukundgarh News Rajasthan News Vegetable Seller Imran On Remand Arrested In Fake Note Case
नकली नोट प्रकरण में गिरफ्तार सब्जी विक्रेता इमरान रिमांड पर
नकली नोट के मामले में गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने रविवार को बुहाना मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जहां से पुलिस चार दिन पीसी रिमांड लेकर पूछताछ शुरू करेगी।
एसएचओ रामस्वरूप बराला ने बताया आरोपी झुंझुनूं के बंदूकिया मौहल्ला वार्ड 30 निवासी इमरान सब्जीफरोश से पुलिस पूछताछ कर रही है। सबसे अहम सवाल यह है कि ये नोट इमरान के पास कहां से आए। इसके अलावा इस अवैध कारोबार के तार कहां तक जुड़े है, इन्हीं बातों का पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है जिसका अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। गौरतलब है कि ट्रक ड्राईवर करजेड़ा, सांडवा, चूरू के हरिदास स्वामी ने पुलिस में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था कि उसने ईमरान से गाड़ी में तेल लेने के लिए तीन हजार रुपए लिए थे। जब वह ढिगाल के एस्सार पंप से गाड़ी में तेल भरवाया तो मामले का खुलासा हुआ कि उक्त तीन हजार के नोट नकली है जिस पर वह नोट लेकर थाने पहुंचा और मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपी इमरान को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया था।