पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhunjhunu News Rajasthan News Vehicles Not Paying Tax Will Be Confiscated Penalty Will Have To Be Paid From Tomorrow

टैक्स नहीं देने वाले वाहन जब्त होंगे, कल से जुर्माना देना होगा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

परिवहन विभाग मालवाहक वाहनों का टैक्स जमा नहीं कराने पर वाहनों काे सीज करेगा। इसके लिए विभाग ने 15 मार्च की मियाद तय की है। इसके बाद इन वाहनों पर कार्रवाई हाेगी और जुर्माना भी वसूला जाएगा।

जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि वाहनों को सड़क पर चलाने के लिए सालाना टैक्स जमा कराना होता है। परिवहन विभाग ने भारी वाहनों का टैक्स जमा कराने की अंतिम तिथि 15 मार्च तय कर दी है। इसके बाद परिवहन विभाग विशेष चेकिंग अभियान चलाकर वाहनों को सीज करेगा।

तय तिथि तक टैक्स जमा नहीं कराने पर रोड टैक्स के साथ 1.5 प्रतिशत पैनल्टी और 1 अप्रैल से 3 प्रतिशत पैनल्टी राशि जमा होगी। वाहन मालिकों की सुविधा के लिए मार्च में अवकाश के दिन भी वाहनों का कर जमा कराने के लिए जिला परिवहन कार्यालय खुला रहेगा। ताकि वाहन मालिक अपने वाहनों का 15 मार्च के पहले शुल्क जमा करा सकें।

खबरें और भी हैं...