श्योलपुरा में पशु चिकित्सा केंद्र का उद्घाटन
जसरापुर | नवसृजित ग्राम पंचायत देवता तन श्योलपुरा में राजकीय उप पशु चिकित्सा केंद्र का उद्घाटन हुक्मी चंद्र मेहरड़ा की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक डॉ. जितेंद्र सिंह थे। विशिष्ट अतिथि बजरंग सिंह चारावास, चुन्नीलाल तनेजा एवं पप्पू बजाड़ थे। चिकित्सा प्रभारी सुमन धनखड़ ने बताया कि यहां क्षेत्र के पशुओं का टीकाकरण एवं नस्ल सुधार सहित अनेक बीमारियों का इलाज किया जाएगा। इस अवसर पर नवीन कुमार काजला, रामस्वरूप मणकस, सुभाष कसाना, महेंद्र तिरोड़ी, राजेश कसाना, शीशराम कसाना, दाताराम कसाना, श्रीराम शर्मा, अमर सिंह, सावता राम कसाना, गुरुदयाल बजाड़, सूबेदार मनीराम धाबाई, भगवाना राम एवं अशोक कसाना सहित ग्रामवासी मौजूद थे।