पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Tai News Rajasthan News Villagers Beat Teacher For Molesting Female Students

छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में ग्रामीणों ने शिक्षक को पीटा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कठूमर (अलवर)। कठूमर थाना क्षेत्र के एक राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल की दो छात्राओं ने अपने ही स्कूल के अध्यापक के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है। घटना को लेकर ग्रामीणों ने स्कूल में घुसकर आरोपी अध्यापक की पिटाई कर दी। घटना के बाद अध्यापक स्कूल से चला गया। उधर, प्रधानाध्यापक का कहना है कि उक्त अध्यापक के खिलाफ किसी छात्रा ने उन्हें कभी शिकायत नहीं की। थानाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि राजकीय स्कूल की कक्षा 9 में अध्ययनरत दो छात्राओं ने संस्कृत के अध्यापक हुकम सिंह पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। आरोपी अध्यापक स्कूल में बोर्ड परीक्षा का प्रभारी है। छेड़छाड़ की घटना 6 फरवरी की बताई गई है। जांच पुलिस उपाधीक्षक कर रहे हैं। घटना कई दिन पहले की बताई गई है। उधर, स्कूल प्रधानाचार्य भूपेंद्र द्विवेदी का कहना है कि किसी छात्रा ने कभी उक्त अध्यापक के विरुद्ध कोई शिकायत नहीं की है। बुधवार को कक्षा 12 की परीक्षा के दौरान सुबह 11.30 बजे स्कूल परिसर में आए 15-20 महिला-पुरुषों ने परीक्षा प्रभारी हुकम सिंह से मारपीट की।
खबरें और भी हैं...