- Hindi News
- National
- Mukundgarh News Rajasthan News While Climbing In The Bus The Woman Broke The Chain Dodged The Accused And Ran Back Into The Same Bus
बस में चढ़ते समय महिला की चेन तोड़ी, चकमा देकर वापस उसी बस में बैठकर भाग गया आरोपी
पति के साथ बस में झुंझुनूं जाने के लिए आई महिला की मंडी पेट्रोल पंप के सामने बस स्टैंड पर एक युवक ने गले से सोने की चेन तोड़ ली। महिला ने आभास होने पर शोर मचाया तो आरोपी चकमा देकर बस में बैठकर रवाना हो गया। जानकारी के मुताबिक डूंडलोद निवासी मोहम्मद रफीक बेहलीम प|ी जाहिदा बानो को झुंझुनूं की बस में बैठाने के लिए मंडी आया था। रफीक ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे जयपुर पिलानी रूट की रोडवेज बस पहुंची तो उसकी प|ी जाहिदा से पहले दो अन्य महिलाएं बस में चढ़ गई और उनके पीछे वह खुद बस में चढ़ रही थी। इसी दौरान बस से नीचे उतर रहे एक व्यक्ति ने फाटक में उसकी चेन तोड़ ली। उसे तुरंत आभास हो गया और वह बस से नीचे उतरकर शोर मचाने लगी। शोर मचाने पर पति रफीक व अन्य लोग उसे तलाशने लगे। जाहिदा ने बताया कि भीड़ में वह शख्स चक्कर लगा वापस उसी बस में बैठ गया और बस रवाना हो गई। इस बीच रफीक व अन्य लोग उसे ढूंढ़ने में लगे थे। पीड़ित महिला ने बताया वह शख्स बस में गेट के पास कंडक्टर के निकट ही खड़ा था।
जाहिदा बानाे