- Hindi News
- National
- Jhunjhunu News Rajasthan News Wild Animal Hurled In Nawalgarh A Teenager Injured Sikar Refer
नवलगढ़ में जंगली जानवर ने झपट्टा मारा, एक किशोर घायल, सीकर रैफर
माणकराम की ढाणी के ग्रामीणों में दहशत
माणकराम की ढाणी में शनिवार की शाम जंगली जानवर आने की सूचना के बाद दहशत फैल गई। जानवर ने खेत में काम कर रहे बंटी पुत्र रामोतार सैनी पर झपट्टा मारकर घायल कर दिया।
घायल बंटी को सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उसे सीकर रैफर कर दिया गया। युवा नेता राजकुमार सैनी ने बताया कि शाम को सूचना मिली एक खेत में पेंथर जैसा दिखने वाला जानवर घुस गया है। उसने एक लड़के को घायल कर दिया। सूचना पर एसडीएम मुरारीलाल शर्मा व तहसीलदार कपिल उपाध्याय मौके पर पहुंचे। कुछ देर बार वन विभाग की टीम भी पहुंची, लेकिन टीम ने यह कहा कि जानवर को पकड़ने के लिए रविवार सुबह ही टीम आ पाएगी। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई कि लड़के पर हमला करने वाला जानवर कौनसा था। इस दौरान सैकड़ों लोग मौके पर एकत्रित हो गए।