पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

निबंध स्पर्धा के विजेताओं का सम्मान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

झुंझुनूं | डिफेंस पब्लिक सीनियर सैकंडरी स्कूल में निबंध प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। प्रधानाचार्य रामसिंह रोहिला ने बताया कि पिछले सप्ताह भारत निर्माण विषय पर हुई निबंध प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में सिमरन प्रथम, पायल कुमावत व केशिका कुमासिया ने संयुक्त रुप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं जूनियर वर्ग में मधु ने प्रथम व तनुज कालेर व अभिषेक संयुक्त रुप से द्वितीय स्थान पर रहे। विजेता विद्यार्थियों को संस्था के चेयरमैन जीएल कालेर ने प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया। इस दौरान मनीराम झाझड़िया, शीशराम जाखल, राकेश बेनीवाल, अनिल सैनी, नियाज मोहम्मद, बाबूलाल सैनी, सुरेंद्र मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...