पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhunjhunu News Rajasthan News Women Do Not Need To Live In Humiliation Inferiority Khan

महिलाओं को दीनता, हीनता में जीने की जरूरत नहीं : खान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मीडिया के क्षेत्र में करीब तीन दशक से काम कर रही आॅल इंडिया रे़डियो जयपुर की प्रोग्राम हैड रेशमा खान ने कहा कि महिलाओं की भूमिका को समाज में अब न केवल स्वीकृति मिलने लगी है बल्कि वे अहम ओहदों पर सफलता पूर्वक काम भी कर रही है। महिलाओ को अब किसी दीनता, हीनता में जीने की जरूरत नहीं है। वे हर क्षेत्र में आगे आएं, उनका स्वागत हो रहा है। उनको हर जगह सम्मान मिल रहा है। झुंझुनूं कलेक्टर यूडी खान की प|ी रेशमा खान महिला दिवस पर चुड़ैला स्थित श्री जेजेटी यूनिवर्सिटी में वूमन सेल की ओर से ‘रोल आॅफ वूमन्स इन प्रजेंट सीनेरिया’ विषय पर आयोजित टॉक शो में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रही थीं। इस दौरान खान सहित विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रही चूरू की एसपी तेजस्विनी गौतम, झुंझुनूं नगर परिषद सभापति नगमा बानो, सोशल वर्कर डॉ. शर्मिला सोनी, डॉ. योगिता सक्सेना, शिक्षाविद डॉ. योगिता शर्मा, हाउस वाइफ उषा केडिया, फैशन डिजाइनर निशा-शिखा कुमावत, एंटरप्रेन्योर बीना तुलस्यान, स्त्री शक्ति संगठन की ललित राठौड़ को एक्सीलैंस अवार्ड से सम्मानित किया गया। आईपीएस गौतम ने कहा कि पहले महिलाओं के लिए शिक्षा भी एक चुनौती थी, लेकिन अब नहीं है। मैं आईएएस बनना चाहती थी, तीन बार परीक्षा देने के बाद भी मेरा आईपीएस में चयन हुआ तो मुझे लगा डेस्टिनी यही है कि मैं पुलिस में ही अपना रोल अदा करूं। सभापति नगमा बानो ने कहा, राजनीति में आना मेरे लिए चुनौती पूर्ण रहा, लेकिन मेरे परिवार के सभी सदस्यों ने पूरा सपोर्ट किया। प्रेम लता टीबड़ेवाल ने स्मृति चिन्ह देकर व दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया।

खबरें और भी हैं...