पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhunjhunu News Rajasthan News Wrote Letter To Railway Minister For Stoppage Of Express In Bissau

बिसाऊ में एक्सप्रेस के ठहराव के लिए रेल मंत्री को पत्र लिखा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिसाऊ | यहां के स्टेशन से होकर निकलने वाली तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव करवाने व बंद आरक्षण खिड़की फिर से खुलवाने के लिए भाजपा मंडल के रिषी कुमार सोनी ने रेल मंत्री पीयूष गाेयल व चूरू सांसद राहुल कस्वा को पत्र लिखा है। पत्र में कहा है कि कोटा-हिसार, बांद्रा-श्रीगंगानगर व बीकानेर-इंदौर ट्रेन बिसाऊ से होकर निकलती है, लेकिन तीनों ही ट्रेन का यहां ठहराव नहीं है। इस रूट पर उत्तर पश्चिम रेलवे का यह अंतिम स्टेशन है। यहां से रोजाना जयपुर, सीकर व बीच के स्टेशनों के लिए 500 से ज्यादा लोग यात्रा करते हैं जिनसे रेलवे को प्रतिदिन 10 हजार रुपए से ज्यादा की आय हो रही है। इसके बावजूद लंबी दूरी की ट्रेनों का यहां ठहराव नहीं करना क्षेत्र के 47 गांवों के लोगों के साथ खिलवाड़ है। क्षेत्र के ग्रामीणों, सैनिकों व प्रवासियों को मुंबई, सूरत, वापी, कोटा, जयपुर, श्रीगंगानगर, हिसार आदि जगह जाने के लिए 16 किलोमीटर दूर चूरू या ‌फिर 35 किलोमीटर दूर फ‌तेहपुर से इन ट्रेनों को पकड़ना पड़ रहा है।
खबरें और भी हैं...