पीले चावल बांटकर दिया न्यौता
गुढ़ागौड़जी | खेदड़ शक्ति धाम टोडी में रविवार को होली स्नेह मिलन कार्यक्रम कार्यक्रम होगा। इसमें शामिल होने के लिए खेदड़ शक्ति धाम सेवा समिति के सदस्य टोली बनाकर गांवों में जाकर ग्रामीणों को पीले चावल देकर न्यौता दिया। समिति के अध्यक्ष रामसिंह टीटनवाड़, धर्मपाल सिथल, जयप्रकाश जाखल आदि की टीम ने सूरजगढ़ खेदड़ों की ढाणी, भावठड़ी, धल्ढू की ढाणी, बास बिसना भाटीवाड़, केशरीपुरा, पवन कोलसिया, राजू परसरामपुरा, शुभकरण, मुखराम, हेमारा आदि ने भोज्याणा जोहड़ बेरी, बेरी बिहड़, खेदड़ों की ढाणी तारपुरा, पीलिया ढहर, खिरोड़ व विनोद जाखल, जयप्रकाश जाखल ने जाखल, कारी आदि गांवों में लोगों को पीले चावल देकर होली स्नेह मिलन में शामिल होने का न्यौता दिया।