आप की राष्ट्र निर्माण अभियान यात्रा
झुंझुनूं | आम आदमी पार्टी की राष्ट्र निर्माण अभियान यात्रा शनिवार को झुंझुनूं आएगी। जिलाध्यक्ष कैप्टन शुभकरण सिंह महला ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष रामपाल जाट के नेतृत्व में एक मार्च को शुरू हुई यात्रा शनिवार को सुबह 11 बजे शहीद स्मारक पार्क पहुंचेगी। वहां प्रदेशाध्यक्ष जाट शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इस दौरान नए कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता की दिलवाई जाएगी।