पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhunjhunu News Rajasthan News Youth Congress Leaders Complain Of Disturbances In The Election

यूथ कांग्रेस के नेताओं ने चुनाव में गड़बड़ी करने की शिकायत की

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

यूथ कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने दिल्ली जाकर चुनाव जांच कमेटी से मिलकर चुनाव परिणाम में हुई गड़बड़ी की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष के प्रत्याशी रहे सुधींद्र मूंड, जिला महासचिव प्रत्याशी सुशील मालसरिया, धर्मपाल, विधानसभा अध्यक्ष नवाज शरीफ, मनफूल डैला, अनूप पटेल, प्रत्याशी रहे विकास खीचड़, कामरान खान, नरेश बुडानिया, नीतिन समेत अनेक पदाधिकारियों ने दिल्ली में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव कमेटी से मिलकर चुनाव परिणाम गड़बड़ी की शिकायत की। अाराेप लगाया कि चुनाव में अप्रत्याशित रूप से कमजाेर प्रदर्शन वाले काे चुनाव में अधिक वाेट दिलाकर विजय बता दिया। प्रतिनिधि मंडल ने इसकी जांच कराने की मांग की। उल्लेखनीय है कि तीन मार्च काे यूथ कांग्रेस के चुनाव में प्रत्याशियाें के वाेटाें का अंतर बताया गया था। लेकिन अधिकारिक रूप से परिणाम जारी नहीं किया गया था। अब चुनाव में गड़बड़ी की शिकायत हाेने से नाै मार्च काे हाेने वाला अधिकृत परिणाम अभी जारी नहीं किया गया।

खबरें और भी हैं...