जैतारण : जुलूस पर पथराव से तनाव, कर्फ्यू, इंटरनेट सेवा बंद
पाली | पाली जिले के जैतारण कस्बे में शनिवार को हनुमान जयंती के अवसर पर निकाले ला रहे जुलूस पर एक समुदाय के लोगों ने...
Bhaskar News Network | Last Modified - Apr 01, 2018, 03:50 AM IST
पाली | पाली जिले के जैतारण कस्बे में शनिवार को हनुमान जयंती के अवसर पर निकाले ला रहे जुलूस पर एक समुदाय के लोगों ने पथराव कर दिया। जिससे माहौल गरमा गया। पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ने के लिए हल्का बल प्रयोग किया तो भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया। पथराव में जैतारण थाना प्रभारी भंवरलाल पटेल समेत 6 पुलिसकर्मी और जुलूस में शामिल करीब 10 लोग घायल हुए हैं।
गुस्साई भीड़ ने बस, कार व करीब 10 वाहनों के अलावा बस स्टैंड के आसपास इलाके में कुछ दुकानों में आग लगा दी। हालात से निपटने के लिए जवानों ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया। शनिवार शाम तक पुलिस ने हालात पर काबू पा लिया, लेकिन कस्बे में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। जैतारण नगर पालिका क्षेत्र में धारा 144 के साथ उपद्रव प्रभावित क्षेत्र में कर्फ्यू लगाया गया है। जैतारण के अलावा पाली, सोजत व निमाज कस्बे में भी इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।
प्रदर्शनकारियों ने 10 वाहनों व कुछ दुकानों को आग लगाई
अब कस्बे में शांति : आईजी
अब जैतारण कस्बे में शांति की स्थिति है। एहतियात के तौर पर कर्फ्यू लगाया है। पथराव करने वालों आरोपियों की पहचान कर धरपकड़ के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। - हवासिंह घुमरिया, आईजी, जोधपुर रेंज
जैतारण में कर्फ्यू लगाया गया है। जैतारण के साथ पाली, सोजत व निमाज क्षेत्र में इंटरनेट सेवा अगले आदेश तक बंद की गई है। समीक्षा के बाद आगे के बारे में फैसला लेंगे। -सुधीर कुमार शर्मा, कलेक्टर, पाली
Get the latest IPL 2018 News, check IPL 2018 Schedule, IPL Live Score & IPL Points Table. Like us on Facebook or follow us on Twitter for more IPL updates.गुस्साई भीड़ ने बस, कार व करीब 10 वाहनों के अलावा बस स्टैंड के आसपास इलाके में कुछ दुकानों में आग लगा दी। हालात से निपटने के लिए जवानों ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया। शनिवार शाम तक पुलिस ने हालात पर काबू पा लिया, लेकिन कस्बे में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। जैतारण नगर पालिका क्षेत्र में धारा 144 के साथ उपद्रव प्रभावित क्षेत्र में कर्फ्यू लगाया गया है। जैतारण के अलावा पाली, सोजत व निमाज कस्बे में भी इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।
प्रदर्शनकारियों ने 10 वाहनों व कुछ दुकानों को आग लगाई
अब कस्बे में शांति : आईजी


दैनिक भास्कर पर Hindi News
पढ़िए और रखिये अपने आप को अप-टू-डेट | अब पाइए Jodhpur News in Hindi सबसे पहले दैनिक
भास्कर पर | Hindi Samachar
अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Hindi News App,
या फिर 2G नेटवर्क के लिए हमारा Dainik Bhaskar Lite App.
Web Title: जैतारण : जुलूस पर पथराव से तनाव, कर्फ्यू, इंटरनेट सेवा बंद
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)